फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बाहुबली, सोनू और सपना ने चारपाई पर नृत्य कर दर्शकों का किया मनोरंजन

Sun, 12 Mar 2023 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। घसोला रोड पर आयोजित पशु प्रदर्शनी में लाड के ऊंट और बकरी छाए रहे। बाहुबली और सोनू नामक ऊंट समेत बकरी सपना ने चारपाई पर नृत्य कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। पशुपालक सोमबीर और सुखबीर ने बताया कि ये पशु छह प्रकार के नृत्य में निपुण हैं और इनकी डाइट का वो विशेष ध्यान रखते हैं।
विज्ञापन

बता दे कि शनिवार सुबह ही लाड निवासी सोमबीर और सुखबीर बाहुबली और सोनू नामक ऊंट समेत सपना नामक बकरी साथ लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाहुबली और सोनू छह प्रकार का जबकि सपना पांच प्रकार का नृत्य जानती है। पशुपालकों ने बताया कि उनके ऊंट झूमर नृत्य, चौटाला, एकपाई, अलब, नीची गर्दन व बैठकर नृत्य करने में माहिर है। वो अपने ऊंटों का ख्याल अपने बच्चों की तरह रखते है। इन्हें चारा देने का भी समय निर्धारित किया हुआ है और उनके पशु समय-समय पर अनेक प्रतियोगिताओं में भाग लेकर विजेता बनते रहे हैं।
- सीएम भी कर चुके हैं इनकी सवारी
वर्ष 2022 में आयोजित 38वीं राज्य स्तरीय पशु प्रदर्शनी में बाहुबली को प्रथम स्थान मिला था। उस प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि रहे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाहुबली की सवारी भी की थी।
विज्ञापन

- 10 किलो अनाज के अलावा देशी घी खिलाते है ऊंटों को
पशुपालक सोमबीर व जयबीर ने बताया कि वो अपने पशुओं को चारे के नाम पर दो किलो चना, बिनोला, पांच लीटर दूध और 250 ग्राम देसी घी के अलावा पशु चारा भी खिलाते हैं। उन्होंने बताया कि बाहुबली और सोनू की सेहत का ख्याल रखने के लिए समय-समय पर चिकित्सकों से भी परामर्श लेते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें