फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बबीता फौगाट ने लोगों को बताईं भाजपा की नीतियां

विज्ञापन
डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाते हुए बबीता फौगाट । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फौगाट ने कस्बे में महासंपर्क अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करवाया। उन्होंने लोगों से भाजपा के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

महिला पहलवान बबीता फौगाट ने कहा कि भाजपा आम आदमी, गरीब, किसान, मजदूर व कमेरे वर्ग की हितैषी पार्टी है। पार्टी आम आदमी के दुख- सुख को समझती है। भाजपा सरकार ने किसान हित में छह हजार रुपया सालाना सम्मान निधि भत्ता योजना शुरू कर रखी है। सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता से युवाओं में खुशी है। प्रदेश सरकार ने बकाया ऋणों की ब्याज माफी कर ऐतिहासिक कदम उठाया है। इस मौके पर भाजपा नेता मुनीश बडेसरा, नरेंद्र, सपना सेन, सुनीता, सुदेश जांगड़ा, हवा सिंह, रामनारायण, मुन्नी बाढड़ा, विकास शर्मा, आदिब खान, विनोद, सरजीत सांगवान व राहुल बलाली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें