फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.80 लाख रुपये से कम आय वाले परिवारों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड, 21 से होगी शुरुआत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल भवन जहां 21 नवंबर को आयुष्मान कार्ड वितरित किए जाएंगे। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत लाख 80 हजार रुपये या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसकी विधिवत शुरूआत 21 नवंबर से नए आयुष्मान कार्ड वितरित करके की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 21 नवंबर सोमवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम से इस योजना की शुरूआत करेंगे। उपायुक्त प्रीति ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत कवर होने वाले एक लाख 80 हजार रुपये से कम आय वाले लाभार्थियों को इस योजना का लाभ मिलेगा। जिले में 21 नवंबर को सिविल अस्पताल की नई इमारत से स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता 100 लाभपात्रों को आयुष्मान कार्ड बांटकर इस योजना का शुभारंभ करेंगे।
उपायुक्त प्रीति ने कहा कि अंत्योदय परिवार के सदस्य किसी भी सीएससी सेंटर पर पहुंचकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 5 लाख रुपये तक की निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से आयुष्मान भारत स्वास्थ्य मिशन की शुरुआत की थी। इस मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वास्थ्य योजना को क्रियान्वित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड लाना होगा साथ
उपायुक्त ने बताया कि योजना के तहत योग्य पात्र परिवार प्रदेश सरकार की ओर से पैनल में लिए गए निजी एवं सरकारी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज करवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड बनवाने के इच्छुक पात्र व्यक्ति को परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड अपने साथ लाना होगा। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड बनवाना अति अनिवार्य है। इसके बाद ही मुफ्त इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
- जिले में 61 हजार लोग बनवा चुके कार्ड
जिले में अभी तक 61 हजार से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें पांच हजार कार्ड अंत्योदय परिवारों के बनाए गए हैं और 56 हजार कार्ड पिछली वर्ष 2011 की जनगणना में सामाजिक आर्थिक सर्वे के आधार पर सूचीबद्ध किए गए निर्धन परिवारों के बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें