फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मुख्यमार्गों पर रेलिंग कंडम होने से बने 37 अवैध कट

विज्ञापन
रोहतक रोड पर अवैध कट से सड़क पार करतीं महिलाएं। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर से गुजरने वाले तीन मुख्यमार्गों पर बने अवैध कट सर्दी के दौरान कोहरा छाने पर हादसों का कारण बन सकते हैं। महेंद्रगढ़ रोड, बस स्टैंड रोड और रोहतक रोड की बात करें तो 37 अवैध कट हैं। इनमें से 19 कट तो अकेले महेंद्रगढ़ रोड पर हैं। अहम बात यह है कि लोगों के साथ गोवंश और अन्य पशु भी सड़क पार करने के लिए इन कट से निकलते हैं। ऐसे में सर्दी के मौसम में कोहरा छाने से ये हादसों का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

शहर से गुजरने वाले मुख्यमार्गों के डिवाइडर्स के रखरखाव के प्रति पीडब्ल्यूडी अधिकारी गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। बस स्टैंड और महेंद्रगढ़ रोड पर इन डिवाइडर पर 32 कट हैं। ये सभी रेलिंग टूटने से बने हैं। इसके अलावा रोहतक रोड पर रेलिंग तो सही है, लेकिन पांच जगह दो रेलिंग के बीच फासला इतना है कि लोग और गोवंश आसानी से निकल सकते हैं। ऐसे में विभाग को समय रहते इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
तीनों मुख्यमार्गों की बात करे तो 24 घंटे बेसहारा गोवंश इन पर घूमते रहते हैं। ये गोवंश क्षतिग्रस्त रेलिंग के टुकड़ों वाली जगह से निकलकर सड़क पार करते रहते हैं। इस तरह गोवंश के अचानक से वाहनों के सामने आने पर कई हादसे भी हो चुके हैं। संवाददाता ने बुधवार सुबह तीन मुख्यमार्गों का जायजा लिया। इस दौरान एक और लापरवाही यह उजागर हुई कि किसी भी वैध कट पर न तो यू-टर्न का बोर्ड लगा है और न ही ब्लींकर। ऐसे में वाहन चालकों को कोहरा छाने पर ये कट नजर नहीं आएंगे। दूसरे वाहन के सड़क पार करने पर हादसे होने की संभावना रहेगी। दूसरी ओर, पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही संज्ञान लेकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जानिये... किस मार्ग पर क्या है रेलिंग की स्थिति
- बस स्टैंड रोड पर आठ से 15 फुट का टुकड़ा गायब
बस स्टैंड रोड पर परशुराम चौक से लेकर मेजबान चौक तक 13 कट मिले। करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी में 13 जगह रेलिंग कंडम है। इतना ही नहीं इस मार्ग पर रेलिंग का 8 से 15 फुट का टुकड़ा ही गायब है। स्थानीय दुकानदार रमेश, सोहन, अजीत, सुरेश और दलीप ने बताया कि दिन भर पशु क्षतिग्रस्त रेलिंग वाले हिस्से से गुजरकर सड़क पार करते हैं।
- महेंद्रगढ़ रोड पर रेलिंग का 20 से 100 फुट हिस्सा ही गायब
महेंद्रगढ़ चौक से लेकर कॉलेज रोड आरओबी तक की दूरी करीब ढाई किलोमीटर है। इस मुख्यमार्ग पर 19 अवैध और सात वैध कट हैं। यहां तीन जगहों पर तो रेलिंग का 100, 40, 20 और 15 फीट के टुकड़े गायब है। स्थानीय दुकानदार सोनू, अजय, दीपेंद्र और रमेश ने बताया कि इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक रहता है जबकि गोवंश भी यहां घूमते रहते हैं।
- रोहतक रोड पर रेलिंग ठीक, दो हिस्सों के बीच फासला ज्यादा
रोहतक रोड पर चौक से रेलवे मोड़ तक करीब 800 मीटर की दूरी में डिवाइडर है। इस मार्ग पर पांच वैध कट हैं, लेकिन किसी भी कट पर यू-टर्न का बोर्ड या ब्लींकर नहीं है। इस मार्ग पर रेलिंग तो ठीक है लेकिन पांच जगह ऐसी हैं जहां दो रेलिंग के बीच पांच से आठ फुट का फासला है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि प्रतिदिन 200 से अधिक लोग इन कटों से गुजरते हैं।
विज्ञापन

वर्जन::
तीनों मुख्यमार्गों के डिवाइडर्स और रेलिंग का टीम जल्द जायजा लेगी। जल्द ही डिवाइडर्स की मरम्मत के साथ क्षतिग्रस्त रेलिंग को ठीक करवा दिया जाएगा।
-कृष्ण कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें