फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कार की टक्कर से ऑटो मिस्त्री घायल, अस्पताल में तोड़ा दम

Sun, 02 Mar 2025 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 28 फरवरी को गैराज से छुट्टी कर कमरे पर जाते समय रास्ते में हुआ हादसा, मृतक के भाई के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर स्थित एक ऑटो गैराज में काम करने वाले मिस्त्री को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल मिस्त्री ने शनिवार रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक सचिन मूलरूप से रोहतक का रहने वाला था। उसके भाई के बयान पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए बयान में रवि ने बताया कि वह मूलरूप से रोहतक के निवासी हैं। सचिन शादीशुदा था। उसकी एक छह माह की बेटी है। वह दादरी में रह रहा था। वह शहर स्थित सीएनजी ऑटो गैराज में काम करता था। रोज की तरह 28 फरवरी की रात को गैराज से छुट्टी कर वह अपने कमरे पर लौट रहा था। शाम करीब 6:50 बजे जब वह एक ट्रैक्टर एजेंसी के पास पहुंचा तो पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया और उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। अब पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें