फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: क्रशर में तोड़-फोड़ के बाद डीवीआर भी ले गए हमलावर

Tue, 16 Jul 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम फॉलोअप
विज्ञापन


13 जुलाई की रात पिचोपा कलां क्षेत्र में की गई वारदात, अटेला चौकी पुलिस ने एक नामजद समेत अन्य के खिलाफ दर्ज किया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। पिचोपा कलां जोन स्थित क्रशर पर 13 जुलाई की रात को तोड़-फोड़ करने के मामले में अटेला कलां चौकी पुलिस ने वाहन सवार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। क्रशर मालिक की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप है कि क्रशर पर तोड़-फोड़ करने के साथ ही हमलावर वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बधवाना निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वह पिचोपा कलां जोन में सूर्या स्टोन क्रशर चलाते हैं। उन्होंने क्रशर पर रेवाड़ी जिले के सरेहली निवासी पवन को मुंशी रखा है। जितेंद्र ने बताया कि 13 जुलाई को वह किसी काम से दिल्ली स्थित एक अस्पताल में गए थे। मुंशी पवन ने उन्हें सूचना दी कि खाचरौली निवासी कालू अपने 5-6 साथियों के साथ वाहन में सवार होकर क्रशर जोन पर आया। उसने आते ही वहां शीशे, कंप्यूटर व सीसीटीवी तोड़ दिए। इसके साथ ही वे सबूत मिटाने के इरादे से सीसीटीवी की डीवीआर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

जितेंद्र की शिकायत पर पुलिस ने कालू समेत अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें