फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शिक्षक के बंद मकान से नकदी और गहने चुराए

Tue, 16 Jul 2024 04:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पालड़ी गांव में लगातार दूसरी चोरी होने से ग्रामीण चिंतित, झोझूकलां थाना पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/झोझूकलां। पालड़ी गांव निवासी शिक्षक के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर मकान के ताले चटकाकर पांच हजार नकदी समेत सोने-चांदी के गहने और एक डिजिटल कैमरा चोरी कर ले गए। झोझूकलां थाना पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दो दिन के अंदर दूसरी चोरी होने से पालड़ी के ग्रामीण चिंतित हैं।
झोझूकलां थाना पुलिस को दी शिकायत में पालड़ी निवासी विपिन कुमार पुत्र महिपाल सिंह ने बताया कि वह लोहारू राजकीय बुहतकनीकी संस्थान में कार्यरत हैं। उनका परिवार महेंद्रगढ़ रहता है। शनिवार व रविवार को वह गांव स्थित अपने घर आ जाते हैं। विपिन ने बताया कि 12 जुलाई को गांव स्थित घर में ताले बंद करके काॅलेज में गए थे। उसके बाद महेंद्रगढ़ चले गए।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि 14 जुलाई को जब वह गांव पालड़ी स्थित घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा मिला। इसके बाद जब वह अंदर पहुंचे तो कमरों के ताले भी टूटे मिले। अनहोनी का अंदेशा होने पर उन्होंने सामान की जांच की। इसमें संदूक से 5000 रुपये, एक डिजिटल कैमरा, 2 चांदी की अंगूठी, एक सोने की अंगूठी व दो जोड़ी चांदी की पाजेब चोरी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और विपिन की शिकायत के आधार पर अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

13 जुलाई की अलसुबह भी हुई थी चोरी
पालड़ी गांव में चोरी की ये दूसरी वारदात है। इससे पहले 13 जुलाई की अलसुबह गांव निवासी शिक्षक अशोक कुमार के घर में भी चोर घुसे थे। अशोक के घर से चोरों ने एक एलईडी, चांदी के सिक्के और 10,200 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया था।



फोटो 09
पालड़ी गांव निवासी शिक्षक के घर में तोड़ी गई दरवाजे की कुंडी। संवाद
फोटो 10
तोड़े गए मकान के चार ताले। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें