फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जमीन विवाद में दो भाइयों पर हमला, बचाव में आया युवक भी घायलस

Sat, 12 Oct 2024 04:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
झोझूकलां। गांव नौरंगाबास राजपूतान में जमीन विवाद के चलते दूसरे पक्ष के लोगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। इसमें बचाव करने आए युवक समेत तीन लोग घायल हो गए। अब झोझूकलां थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में रमेश ने बताया कि उनका गांव के एक पक्ष से जमीन विवाद चल रहा है। इसके चलते दोनों पक्षों में खींचतान बनी हुई है। 10 अक्तूबर को वह अपने पिता महेंद्र व चाचा धर्मसिंह के साथ अपने खेत गया था। यहां उन्होंने ट्यूबवेल बंद किया और घर के लिए रवाना हो गए। दोपहर करीब 12 जब वे रास्ते में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोग डंडे लेकर वहां आ गए और आते ही उसके पिता व चाचा पर हमला कर दिए। जब उसने छुड़ाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर भी हमला किया और तीनों को पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद उसके ताऊ ने झगड़ा बंद कराया और उनका बचाव किया।
विज्ञापन

उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें