फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस कटर से एटीएम काटकर चुराई नकदी

विज्ञापन
ATM stole cash from gas cutter - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गांव मंदौला स्थित ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के एटीएम को गैस कटर से काटकर चोर लाखों की नकदी चुरा ले गए। चोर नकाब पहने हुए थे और कैबिन में घुसते ही उन्होंने सीसीटीवी के तार काटकर स्प्रे भी मार दी, ताकि वारदात कैद न हो सके। बैंक अधिकारी फिलहाल पुलिस के सामने ये नहीं बता पाए है कि मशीन में कितना कैश था। झोझूकलां थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बैंक अधिकारियों का कहना है कि गत शुक्रवार को अंतिम कार्यदिवस पर एटीएम में पांच लाख का कैश डाला गया था। इसके बाद तीन दिन की छुट्टी हो गई। सोमवार दोपहर उन्हें ग्रामीणों ने फोन कर वारदात की जानकारी दी। सोमवार सुबह ग्रामीण ने एटीएम का कैश ट्रे खुला देखकर सरपंच को सूचना दी और इसके बाद बैंक अधिकारियों से संपर्क साधा गया। सोमवार को गुरु पर्व पर बैंक की छुट्टी थी। सूचना मिलते ही झोझूकलां थाना पुलिस के अलावा सीआईए, एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी बली सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने वारदात की जांच की। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने जांच के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
चार से साढ़े चार लाख कैश होने का अनुमान
ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को एटीएम में पांच लाख रुपये डाले गए थे। इसके बाद तीन की छुट्टी थी। ऐसे में उपभोक्ताओं द्वारा एटीएम से कितने रुपये निकलवाए गए हैं, इसका पता निकासी की हिस्ट्री देखकर लगेगा। करीब चार से साढ़े चार लाख रुपये होने का अनुमान है। हालांकि अधिकारिक तौर पर बैंक प्रबंधन ने इसकी पुष्टि नहीं र्की है।
विज्ञापन

एटीएम कैबिन के शटर का ताला तोड़ अंदर घुसा चोर
कैमरों पर स्प्रे मारने से पहले तक का घटनाक्रम तो कैद हुआ है, लेकिन आगे की वारदात की फुटेज पुलिस को नहीं मिल पाई। फुटेज के मुताबिक चोर एटीएम कैबिन के शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसा। शातिर चोर ने सायरन और सीसीटीवी की केबल काटने के साथ कैमरों पर स्प्रे भी कर दिया।
गांव में थी शादी, दो बजकर 37 मिनट पर की वारदात
गांव मंदौला में गली के बीचोंबीच एक बिल्डिंग में ऑरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स व एटीएम चल रहा है। गलियों में देर रात तक लोगों को आवागमन रहता है। रविवार रात गांव में शादी समारोह भी था। वारदात रात दो बजकर 37 मिनट पर की गई।
एटीएम को गैस कटर से काटकर नकदी निकाली गई है। कितनी नगदी चोर ले गए हैं, इसकी जानकारी अभी बैंक अधिकारियों ने हमें नहीं दी है। वो विद-ड्रॉ की स्टेटमेंट जांचकर हमें बताएंगे कि मशीन में कितना कैश था। हमने आरोपी को दबोचने के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

- बली सिंह, डीएसपी

ATM stole cash from gas cutter- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें