फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पहली ही राज्यस्तरीय स्पर्धा में दो पदक जीत लाई एथलीट मीनाक्षी

Thu, 19 Sep 2024 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। करनाल में हुई राज्यस्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में एथलीट मीनाक्षी ने दो पदक हासिल किए हैं। एथलीट मीनाक्षी ने अंडर-14 आयुवर्ग की दौड़ स्पर्धा में भाग लेते हुए अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। खास बात यह है कि मीनाक्षी की यह पहली राज्यस्तरीय इवेंट थी।
विज्ञापन

कोच विजय शेखावत ने बताया कि मीनाक्षी कालूवाला के एनईसीसी स्टेडियम में अभ्यास करती है। करनाल में 14 से 16 सितंबर तक राज्यस्तरीय स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें मीनाक्षी ने लंबी कूद और 100 व 200 मीटर दौड़ में प्रतिभा दिखाई। इसमें लंबी कूद में मीनाक्षी चौथे स्थान पर रही। वहीं, 100 मीटर दौड़ में कांस्य और 200 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें