फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर हुआ जलभराव, विद्यार्थी और ग्रामीण झेल रहे परेशानी

Thu, 19 Sep 2024 05:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
एनएच 152-डी के ओवरब्रिज के नीचे सड़क पर भरा पानी दिखाते बलकरा के ग्रामीण।
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। राजमार्ग के अंडरपास में जलभराव होने से बलकरा व आसपास के गांवों के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन व संबंधित विभाग पर समस्या की अनदेखी और उदासीन रवैया अपनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि समस्या से अवगत करवाने के बाद भी नतीजा सिफर है। गांव बलकरा निवासी प्रवीन, पवन, संदीप, सुनील, जगदीप, सुखबीर, उदल, सोनू, नवरत्न आदि ने बताया कि उनके गांव के निकट से ही राष्ट्रीय राजमार्ग 152-डी गुजरता है। इसमें बने ओवरब्रिज पुल के नीचे से होकर बलकरा सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण आवागमन करते हैं। पिछले सप्ताह हुई बारिश के पानी की अब तक अंडरपास से निकासी नहीं हुई है और इसके चलते आवाजाही में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
ग्रामीणों ने बताया विभिन्न गांव के विद्यार्थी 12वीं तक पढ़ाई करने के लिए मौड़ी गांव के राजकीय स्कूल में जाते हैं और उन्हें भी पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि हालात यह है कि लगातार पानी जमा रहने से बीमारियों व संक्रमण का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने दी धरना देने की चेतावनी
ग्रामीणों ने बताया कि वो अधिकारियों के समक्ष कई बार शिकायत रख चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हुआ है। अब उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए तो ग्रामीण नेशनल हाईवे पर ही धरना देने को विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें