फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रानीला में हुए एथलेटिक्स ट्रायल में 150 खिलाड़ियों ने लिया भाग

Tue, 29 Oct 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रानीला में आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार को परिणाम की घोषणा के साथ खेल विभाग अधिकारी पूरी करेंगे टीम चयन प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बौंदकलां। गांव रानीला स्थित राजकीय विद्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय एथलेटिक्स ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें जिले के तकरीबन 150 खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया और अपना खेल कौशल दिखाया।
जिला खेल अधिकारी संधू बाला ने बताया कि हरियाणा खेल विभाग के निर्देशानुसार राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए सोमवार को रानीला में ट्रायल आयोजित किया गया। सुबह 8 बजे ट्रायल शुरू किया गया। इसके बाद कोच ने खिलाड़ियों की खेल गतिविधि जांची और इसके अनुसार उनके मार्क नोट किए। अब मंगलवार को चयन प्रक्रिया होगी और इसके बाद चयनित खिलाड़ियों के नाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों में हुए ट्रायल
ट्रायल में सीनियर आयुवर्ग के 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मी, 800 मीटर, 1500 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर दौड़ करवाई गई। इसके बाद 10 हजार मीटर व 20 किलोमीटर वॉक और 110 मीटर व 400 मीटर हर्डल रेस भी शामिल रही। साथ ही लंबीकूद, ऊंची कूद, ट्रिपल जंप, डैकाथ्लान, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हैमर थ्रो, रिले रेस व मिक्स इवेंट के ट्रायल करवाए गए।
फोटो- 36
रानीला में आयोजित ट्रायल में भाग लेते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें