फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: महीपाल आर्य को मिला अटल स्मृति सम्मान

Sun, 29 Dec 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
महीपाल आर्य। स्रोत:स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झोझूकलां। गांव रूदड़ौल निवासी राष्ट्रवादी चिंतक महीपाल सिंह आर्य को उनकी साहित्यिक रचनाओं व अन्य सामाजिक कार्यों के चलते अटल स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उत्तर प्रदेश की अखिल भारतीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार की ओर से दिया गया। सम्मान मिलने पर क्षेत्र के मौजिज लोगों ने महीपाल आर्य को बधाई दी है।
विज्ञापन

महीपाल सिंह आर्य ने बताया कि भारत रत्न से सम्मानित दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर गत दिनों संस्था की ओर से ऑनलाइन राष्ट्रीय कविता पाठ स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें देश के 70 कवियों ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन व उनके कार्यों को कविता के माध्यम से सभी के सामने रखा। हरियाणा से उन्होंने इसमें सहभागिता निभाई और अखिल भारतीय साहित्यिक व सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार संस्थापक अध्यक्ष अनूप मिश्र तेजस्वी और संस्थापक विजय तन्हा ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया।
विज्ञापन


फोटो 12
महीपाल आर्य। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें