फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सेवा नियमावली 2012 में संशोधन का मिला आश्वासन

Tue, 11 Nov 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बैठक में शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा के साथ शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल। विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ को जेबीटी शिक्षकों की 2012 की सेवा नियमावली में संशोधन का आश्वासन मिला है। संघ जिला सचिव कृष्ण शास्त्री ने कहा कि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में एसीएस विनीत गर्ग और मौलिक शिक्षा निदेशक विवेक अग्रवाल की उपस्थिति में के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की विभिन्न समस्याओं पर पानीपत में वार्ता हुई है।
बैठक में छुट्टियों में लगे प्रशिक्षण शिविरों के बदले प्रतिपूर्ति अवकाश का पत्र मौके पर ही जारी कर दिया गया। अधूरे मामलों को छोड़कर पूरे दस्तावेज वाले सभी एसीपी और मेडिकल मामलों के शीघ्र निपटारे का आश्वासन दिया गया। सीएंडवी व जेबीटी शिक्षकों के अंतर-जिला तबादले और सभी कैटेगरी के ट्रांसफर 31 मार्च से पहले करने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन

मॉडल संस्कृति एवं पीएमश्री स्कूलों में तबादलों के लिए ली गई परीक्षा का परिणाम 15 दिन में जारी करने का आश्वासन दिया गया। ईएसएचएम से हाई स्कूल मुख्याध्यापक पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूची तैयार करने की पुष्टि निदेशक ने की। सफाई कर्मचारियों की भर्ती के लिए सरकार को पत्र भेजने का आश्वासन दिया गया। शून्य छात्र संख्या वाले विद्यालयों को छोड़कर कोई भी स्कूल बंद न करने का आश्वासन भी अधिकारियों ने दिया। मॉडल स्कूलों में आगामी सत्र से हिंदी माध्यम में दाखिलों का आश्वासन भी दिया गया।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में प्रधान प्रभु सिंह, महासचिव रामपाल शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव सिंगला, वरिष्ठ उपप्रधान गुरमीत सिंह, उपमहासचिव कृष्ण नैन, सुखदर्शन सरोहा व सतनारायण यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें