फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सहायक प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर जताया रोष

विज्ञापन
जनता कॉलेज में मांगों के लिए रोष जताते सहायक प्रोफेसर। स्रोत: विज्ञप्ति
विज्ञापन
चरखी दादरी। जनता महाविद्यालय में ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी एंड कॉलेज टीचर ऑर्गेनाइजेशन (एआईएफयूसीटीओ) के आह्वान पर सहायक प्रोफेसर्स ने विभिन्न मांगों के लिए काले बिल्ले लगा धरना दिया। इस दौरान सरकार से खिलाफ नाराजगी प्रकट की गई।
विज्ञापन

संगठन के उपाध्यक्ष डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ यूनिवर्सिटी कॉलेज टीचर आर्गेनाइजेशन के साथ सरकार की बातचीत होनी चाहिए। उनकी मांगों में पुरानी पेंशन योजना बहाल करना, नई शिक्षा नीति में गुणात्मक सुधार करना शामिल है।
इसके अलावा वे एमफिल और पीएचडी के अग्रिम वेतन बढ़ोतरी देना, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर की पदोन्नति में पीएचडी की अनिवार्यता खत्म करना, एडिड कॉलेज में शिक्षकों की नियुक्ति बहाल करना, रिटायरमेंट आयु विश्वविद्यालय के अनुरूप करने का मुद्दा उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. सुशील बंसल, समीना गुप्ता, सुरेश कुमार, राजकुमार गर्ग, नीरज गर्ग, जयवीर सिंह, सुशील सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें