फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज खराब फसल की फोटो के आधार पर होगा नुकसान का आकलन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गत 23 व 24 सितंबर को हुई बारिश से फसलों में हुए नुकसान की जो किसान क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएगा उसकी तीन स्तर पर जांच होगी। अंतिम जांच सर्कल अफसर करेगा लेकिन इसके लिए किसान को क्षतिपूर्ति पोर्टल पर खराब हुई फसल की फोटो अपलोड करनी होगी। इसके आधार पर ही नुकसान का आकलन होगा। इतना ही नहीं किसान को अपनी आईडी भी पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन

गत 23 व 24 सितंबर को जिले में हुई बारिश से कपास, बाजरा, ग्वार व धान की फसलों में नुकसान हुआ है। बाजरे में तो 60 से 70 प्रतिशत तक नुकसान का अनुमान है। इसी प्रकार कपास में 25 से 40 प्रतिशत नुकसान का अनुमान है। मूंग की फसल में 50 प्रतिशत तक नुकसान की संभावना जताई जा रही है।
किसानों ने बारिश से नुकसान होने पर प्रशासन व सरकार से स्पेशल गिरदावरी करवाने की मांग की है। अब सरकार ने स्पेशल गिरदावरी के बजाय क्षतिपूर्ति एप लांच जारी कर दिया है। इस एप पर किसान अपनी फसल में नुकसान का ब्योरा दर्ज करवा सकते हैं। इस समय यह पोर्टल खुला हुआ है और एप पर किसान को खराब फसल का फोटो अपलोड करना जरूरी है। फोटो के साथ जमीन का अन्य विवरण व आईडी भी अपलोड करनी है।
विज्ञापन

फसल की फोटो देखकर ही नुकसान का आकलन होगा। शिकायत दर्ज करने के बाद पहले पटवारी इसे वेरिफाई करेगा और उसके बाद बाद कानूनगो इसकी जांच कर वेरिफाइ करेगा। आखिरी स्टेज में सर्कल अफसर नुकसान की रिपोर्ट तैयार करेगा। अब नुकसान के लिए स्पेशल गिरदावरी करवाने की जरूरत नहीं है।
कपास का 35 हजार तो बाजरे का रकबा 40 हजार हेक्टेयर
जिले में कपास का बिजित क्षेत्र करीब 35 हजार हेक्टेयर क्षेत्र है जबकि बाजरे का रकबा करीब 40 हजार हेक्टेयर है। खरीफ सीजन में कपास को किसान की नकदी फसल माना जाता है। खरीफ सीजन में किसान के लिए यह फसल महत्वपूर्ण मानी जाती है। जिन किसानों को फसल में नुकसान हुआ है वे पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।
पोर्टल पर खराब फसल की फोटो अपलोड करना जरूरी है। इसे सबसे पहले पटवारी वेरिफाइ करेगा। किसान को पोर्टल पर अपनी पूरी डिटेल दर्ज करवानी है और उसी के आधार पर नुकसान का आकलन होगा और सरकार मुआवजा जारी करेगी।
विज्ञापन

कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार, राजस्व विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें