संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जनविरोधी सरकार ने दस साल के कार्यकाल में आम आदमी के हितों पर कुठारघात कर मनमाना रवैया अपनाया है। अब जनता इसे सहन नहीं करना चाहती है। बदलाव का वक्त है। इसका आगाज दादरी जिले में पदयात्रा के साथ होगा। ये बातें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व चेयरमैन अजीत सिंह फौगाट ने कहीं।
रविवार को आयोजित बैठक में चुनावी अभियान का शंखनाद करते हुए अजीत ने कार्यकर्ताओं से जुट जाने का आह्वान किया गया। बैठक में 17 जुलाई से जन-आशीर्वाद-पदयात्रा शुरू करने का निर्णय लिया गया। अजीत फौगाट ने बताया कि यह पदयात्रा दादरी हलके के अधूरे विकास व हक के लिए निकाली जाएगी। इसके जरिए जिले के प्रत्येक गांव तक पहुंचा जाएगा और प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाएगी। बैठक में सरपंच जोगिंद्र, अरुण सर्राफ, हेमंत यादव मिसरी, अनिल परमार बौंद, बिजेंद्र शर्मा, सुनील सांगवान, राजा फौगाट, सतबीर फौगाट, सुरेश पूनिया डोहकी, नरेंद्र बलौदा, सूबे सिंह, प्रमोद सांगवान, संजय सांगवान, हैप्पी सांगवान, राजेंद्र सांगवान, रेखा मदान, अनिता आदि मौजूद रहीं।
फोटो- 36
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कांग्रेस नेता अजीत सिंह। स्रोत : संगठन