फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले में सरसों, गेहूं की आवक ने पकड़ी रफ्तार, झोझू कलां में 206 क्विंटल सरसों की हुई सरकारी खरीद

Fri, 10 Apr 2026 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी की नई अनाज मंडी में ट्रैक्टर से फसल उतारता किसान। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों में सरसों और गेहूं की आवक लगातार बढ़ रही है। वहीं वीरवार को जिले में सरसों की सरकारी खरीद भी शुरू हो गई है। कस्बा झोझू कलां में बनाए गए खरीद केंद्र पर हैफेड की ओर से 206 क्विंटल सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकारी खरीद की गई है। हालांकि अन्य जगहों पर सरसों की सरकारी खरीद शून्य रही। वीरवार को जिले की मंडियों, खरीद केंद्रों पर सरसों व गेहूं की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई। फसलों की बंपर आवक होने के चलते मंडी में चारों तरफ सरसों, गेहूं की ढेरियां दिखाई देने लगी हैं।
विज्ञापन

सरसों की सरकारी बिक्री की तरफ रुझान कम
एमएसपी के मुकाबले बाजार में अधिक भाव होने के कारण इस बार जिले में किसान सरसों की सरकारी बिक्री में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं। अभी तक जिले में सरसों की आवक और खरीद में निजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है। वीरवार को जिले में 4,380 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। इसमें निजी आवक 3540 क्विंटल और सरकारी आवक केवल 840 क्विंटल दर्ज की गई। वीरवार को झोझू कलां खरीद केंद्र में केवल 206 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई, जबकि शेष खरीद निजी स्तर पर की गई। वीरवार तक जिले में निजी स्तर पर 49,697 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है।
57,420 क्विंटल सरसों की हो चुकी आवक
जिले में अभी तक 57,420 क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है। इसमें से निजी आवक 49,697 क्विंटल और सरकारी आवक 7,723 क्विंटल है। वहीं जिले में निजी व सरकारी आंकड़ों को मिलाकर 49,903 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है।
विज्ञापन

जिले में ये है गेहूं की आवक और खरीद की स्थिति
वीरवार को जिले की मंडियों व खरीद केंद्रों में गेहूं की बंपर आवक हुई। वीरवार को जिले में 31,544 क्विंटल गेहूं की आवक हुई। वहीं सरकारी एजेंसियों की ओर से वीरवार को 15,106 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। खरीद सीजन के दौरान अब तक जिले की मंडियों में 1,33,515 क्विंटल गेहूं पहुंच चुका है। इसमें से 19,395 क्विंटल गेहूं की सरकारी खरीद हो चुकी है।
सरसों के लिए 180, गेहूं के लिए 628 गेट पास जारी
वीरवार को जिले की मंडियों, खरीद केंद्रों पर सरसों के लिए 180 गेट पास जारी किए गए। अभी तक सरसों के लिए गेट पास की संख्या 2,224 हो गई है। वहीं गेहूं के लिए वीरवार को 628 गेट पास जारी किए गए और अभी तक का आंकड़ा 2,795 तक पहुंच गया है।
वर्सन :
जिले की मंडियों, खरीद केंद्रों पर रबी सीजन की फसलों की खरीद प्रक्रिया जारी है। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। विजय कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी, दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें