फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सरसों, गेहूं की आवक व खरीद ने पकड़ी रफ्तार, किसानों को मिली राहत

Fri, 10 Apr 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले की अनाज मंडियों में सरसों और गेहूं की खरीद व आवक ने अब रफ्तार पकड़ ली है जिससे किसानों को राहत मिलनी शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले के चार खरीद केंद्रों पर सरसों लेकर 173 किसान पहुंचे जिनसे कुल 5,709 क्विंटल आवक दर्ज की गई। शुक्रवार को 313 क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद हुई। वहीं 125 किसानों ने 3,690 क्विंटल सरसों निजी एजेंसी को बेची। वहीं गेहूं लेकर 778 किसान मंडियों में पहुंचे और 36,642 क्विंटल गेहूं की आवक हुई।
विज्ञापन

मौजूदा सीजन के आंकड़ों पर नजर डालें तो अब तक जिले में कुल 53,387 क्विंटल सरसों की निजी खरीद और 1.70 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। शुक्रवार को 16 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद दर्ज की गई है जबकि सरसों की 519 क्विंटल ही खरीद हो पाई है।
विज्ञापन

सरसों की फसल पूरी तरह तैयार होकर मंडियों में पहुंच रही है, वहीं गेहूं की फसल में नमी और गुणवत्ता संबंधी कारणों से खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें