फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष से चिकित्सक का लैपटॉप और फोन चुराने का आरोपी दबोचा

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लैपटॉप व मोबाइल चोरी का आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। इमरजेंसी कक्ष से चिकित्सक का लैपटॉप और फोन चोरी करने की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। चोरी को वार्ड-19 निवासी जयवीर उर्फ गोलू ने अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चुराया गया लैपटॉप बरामद कर लिया है। उसे कोर्ट से पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डॉक्टर जयंत ने सात मई की रात सिविल अस्पताल के इमरजेंसी कक्षा से लैपटॉप और फोन चोरी होने की शिकायत दी थी। आठ मई को पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले की जांच कर रही सिटी थाना पुलिस ने वारदात को ट्रेस करते हुए वार्ड519 निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया और रिमांड अवधि के दौरान उसकी निशानदेही पर लैपटॉप बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें