फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पिस्तौल के साथ युवक को दबोचा

विज्ञापन
arreset - फोटो : arreset
विज्ञापन
सीआईए ने चंपापुरी क्षेत्र से रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट को अवैध पिस्तौल और कारतूस समेत काबू किया है। आरोपी के खिलाफ सिटी थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि शनिवार शाम सीआईए की टीम हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र के नेतृत्व में रोहतक फाटक के समीप गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि रावलधी निवासी सचिन उर्फ रोट चंपापुरी की गली नंबर तीन के पास अवैध हथियार के साथ खड़ा है।
सूचना के आधार पर सीआईए टीम ने वहां पहुंचकर तलाशी ली । उसकी तलाशी ली गई तो जेब से एक पिस्टल बरामद हुई। उसकी जांच करने पर एक कारतूस भी मिला। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। सिटी थाना पुलिस ने सीआईए में तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र की शिकायत पर सचिन उर्फ रोट के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें