फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लोक अदालत में रखे 4,319 मामले, 3,573 का हुआ निपटान

Sun, 10 Mar 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार को दादरी जिला न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें 4,319 मामलों की सुनवाई हुई और इनमें से 3,573 मामलों का निपटान किया गया। समझौते की एवज में 2,57,08,950 रुपये की राशि अवार्ड के रूप में पास की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम सौरभ कुमार ने बताया कि शनिवार को आयोजित लोक अदालत में अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश जसबीर सिंह कुंडू, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामअवतार पारीक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संदीप यादव और न्यायिक दंडाधिकारी सुमित कालों ने मामलों की सुनवाई की। इसमें वाहन दुर्घटना अधिनियम, रिकवरी, फौजदारी, चेक बाउंस, वैवाहिक मामलों की सुनवाई की गई। कोर्ट केसों के साथ बैंक रिकवरी और बिजली से संबंधित मामलों की भी सुनवाई की गई।
जिला सेवा प्राधिकरण के सचिव सौरभ कुमार ने बताया कि लोक अदालत का उद्देश्य केसों का निपटारा लोगों की आपसी सहमति से करना है। इसलिए प्राधिकरण की ओर से लोक अदालत का आयोजन किया जाता है ताकि लोग अपने केसों का निपटारा सहमति से करवा सकें और आपसी भाईचारा भी बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें