फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चेयरमैन और पार्षदों में कहासुनी, नौबत गाली-गलौज तक पहुंची

Tue, 25 Feb 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में हंगामे दौरान मौजूद चेयरमैन व पार्षद।
विज्ञापन
चरखी दादरी। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार दोपहर 13 पार्षदों व प्रतिनिधियों और चेयरमैन बक्शीराम सैनी के बीच कहासुनी हो गई। करीब दस मिनट तक गहमागहमी रही और इसके बाद पार्षद बाहर आ गए। पार्षदों का आरोप है कि चेयरमैन ने गाली-गलौज की जबकि सैनी ने इस आरोप को नकारा है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को 13 पार्षद लामबंद होकर चेयरमैन बक्शीराम सैनी के पास पहुंचे। इनमें जयसिंह लांबा, मनोज वर्मा, अजय, नवीन प्रजापत समेत पार्षद प्रतिनिधि वीरेंद्र चरखी, नरेंद्र दहिया, सत्यवान पहल आदि शामिल रहे। शहर की समस्याओं पर चर्चा करते हुए चेयरमैन और पार्षदों में कहासुनी हो गई।
पार्षदों ने विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर रुपये गबन करने के आरोप लगाए। साथ ही नगर परिषद में महिलाओं की स्थिति असुरक्षित और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप भी अधिकारियों पर मंढा। करीब 10 मिनट तक कार्यालय में हंगामा किया और बाद में बाहर चले आए।
विज्ञापन

इससे पहले पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर चेयरमैन बक्शीराम सैनी अलग प्रकार से बजट मंगवा रहे हैं। विकास कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। पार्षदों ने कहा कि शहर में सफाई पूरी तरह नहीं हो पा रही है और हर जगह पर कूड़े के ढेर लगे हैं। पार्षद प्रतिनिधि विरेंद्र चरखी ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग से 115 करोड़ का बजट जारी हुआ है और इसके तहत कार्य चल रहा है फिर भी 2.80 करोड़ का टेंडर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें