चरखी दादरी के जिलास्तरीय कार्यक्रम में किसान को सम्मानित करते सहकारिता, कारागार, विरासत और पर्य
चरखी दादरी। कृषि विभाग कार्यालय में सोमवार को जिलास्तरीय किसान सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश के सहकारिता, कारागार, विरासत और पर्यटन मंत्री डाॅ. अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इस कार्यक्रम में किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और विभिन्न किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड बांटे। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान खुशहाली की ओर बढ़ रहा है।
डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पर सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीदा जाता है। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। सहकारिता विभाग के साथ काम करके किसान और भी अधिक लाभ कमा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि पहले के मुकाबले परिवारों में संपत्ति के बंटवारे के चलते खेती की जोत घट रही है, इस कारण खेती का मुनाफा भी बंट जाता है। ऐसे में सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं को लागू किया गया है, जिनको अपनाकर खेती में नवाचार कर लाभ को बढ़ाया जा सकता है। प्राकृतिक खेती भी ऐसा ही नवाचार है और इसकी अब जरूरत भी है। इसमें उपज नहीं घटती है और प्राकृतिक उत्पादों का मूल्य भी आम उत्पादों से अधिक मिलता है।