Argue to start the process of payment do not purchase cotten
- फोटो : CharkhiDadri
जिले में सोमवार को कपास की खरीद नहीं होने से किसानों को मायूसी हाथ लगी। मंडी पहुंचे किसान कपास बेचने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा लौट गए। वहीं, सोमवार को हैफेड ने आठ केंद्रों पर 482 किसानों से 13266 क्विंटल बाजरा खरीदा। दादरी मंडी में 3500 क्विंटल बाजरा की खरीद हुई, जबकि 5650 क्विंटल बाजरे का उठान हुआ।
सीसीआई ने पहली खरीदी जा चुकी कपास की भुगतान प्रक्रिया शुरू करने का तर्क देकर सोमवार को खरीद नहीं की। करीब छह करोड़ रुपये का कपास की एवज में किसानों को भुगतान किया जाना है। सीसीआई ने आगे कपास खरीद करने की बजाय पुरानी खरीद का भुगतान करने को प्राथमिकता दी। अधिकारियों का दावा है कि तीन-चार दिन के अंदर किसानों के खातों में कपास की भुगतान राशि डाल दी जाएगी।
हैफेड परचेज मैनेजर विरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले में 482 किसानों से 13266 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। उन्होंने बताया कि सोमवार को 11850 क्विंटल बाजरे का उठान हुआ। उन्होंने बताया कि दादरी में साढ़े तीन हजार क्विंटल खरीदा गया, जबकि साढ़े पांच हजार क्विंटल से ज्यादा का उठान हुआ।