फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मौसम के रुख और विभागीय सख्ती से एक्यूआई में गिरावट

Sun, 16 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
दादरी शहर में किया जा रहा पानी का छिड़काव। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी में लगातार प्रदूषित हवा ने आखिरकार प्रशासन को एक्शन मोड में ला दिया है। संबंधित विभागों की ओर से जिले में पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से जिले में एक्यूआई 330 से अधिक दर्ज किया जा रहा था लेकिन शनिवार को यह घटकर 300 के आसपास पहुंच गया। हालांकि अभी भी एक्यूआई खराब की श्रेणी में बना हुआ है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा शनिवार को हवा की गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ है। विभागीय सख्ती और मौसम के सकारात्मक रुख की वजह से एक्यूआई 300 के करीब पहुंचा है। जिससे जिलावासियों को स्मॉग से कुछ राहत जरूर मिली। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर परिषद की संयुक्त टीमों ने शहर में सख्ती बढ़ा दी है। निर्माण स्थलों पर अनिवार्य नेट लगाने, मलबा ढककर ले जाने, ओवरलोड ट्रॉली-डंपर पर रोक, खुले में निर्माण सामग्री रखने पर चालान जैसे कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
मौसम ने भी दिया साथ : शनिवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह साफ रहा और धूप तेज निकल आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, धूप और हल्की उत्तरी हवा ने हवा के बहाव को गति दी है, जिससे प्रदूषक कणों का घनत्व थोड़ा कम हुआ है। धूप निकलने से नमी कम हुई और हवा की परतों में प्रदूषण का जमा होना घटा। इस वजह से एक्यूआई 338 से नीचे खिसककर 300 के आसपास आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें