फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड जांच लैब खोलने को मिली स्वीकृत्ति, विभाग ने पेश किया बजट प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। लंबे इंतजार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिला में कोरोना टेस्टिंग लैब खोलने की स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब कोरोना की जांच रिपोर्ट जल्द मिलने का रास्ता साफ हो गया है। सरकार ने चरखी दादरी में आरटी पीसीआर लैब स्थापित करने का निर्णय लिया, जिसके लिए बजट प्रस्ताव तैयार कर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी राजेश जोगपाल ने बताया कि कोरोना के टेस्ट की रिपोर्ट जल्द मिले, इसके लिए सरकार ने चरखी दादरी में आरटी पीसीआर लैब स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी के चलते मुख्यालय से लैब का एस्टीमेट मांगा गया था। जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से एस्टीमेट भेज दिया है। जल्द ही इस योजना पर काम शुरू हो जाएगा। इससे कोरोना टेस्ट का रिजल्ट जल्द मिलेगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिला में आरटी पीसीआर लैब की कमी महसूस की जा रही थी। इस संबंध में मुख्यालय को सूचित कर लैब की मांग की गई थी। हाल ही में टेस्ट रिजल्ट का समय घटकर लगभग 30 घंटे हुआ है। ऐसे में लैब की स्थापना से रिपोर्ट आने का समय बहुत कम हो जाने की उम्मीद है।
बता दें कि डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने करीब नौ माह पूर्व दादरी आने पर जिले में कोरोना जांच के लिए लैब खोलने की घोषणा की थी और उसी दिन यह डिमांड वीडियो कांफ्रेंस में स्वास्थ्य एवं गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष रखी थी। इस मांग को अनिल विज ने तत्काल मान लिया था। इसके बाद करीब पांच माह तक यह मामला ठंडे बस्ते में पड़ा रहा और अब स्वीकृति मिलने के बाद यह मांग परवान चढ़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

जिले से लिए जा चुके 1.62 लाख सैंपल
कोरोना जांच के लिए दादरी जिले से अब तक एक लाख 62 हजार सैंपल लिए जा चुके हैं। इन सैंपलों को जांच के लिए रोहतक पीजीआई, बीपीएस खानपुर, अंबाला, सोनीपत, रेवाड़ी आदि जिलों में भेजना पड़ रहा है। वहां वर्कलोड होने के कारण सैंपलों की रिपोर्ट देरी से आने पर भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है।
चिकित्सक समेत 40 कर्मचारी होंगे तैनात
स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार आरटी पीसीआर लैब का एस्टीमेट तैयार करने के साथ स्वास्थ्य विभाग स्टाफ की डिमांड भी हेड ऑफिस भेज चुका है। लैब में कम से कम सात से आठ लैब टेक्निशियन समेत 40 का स्टाफ तैनात होगा। इसमें स्टाफ नर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें