चरखी दादरी। जिले में शुक्रवार को चार कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई, जबकि 117 नए संक्रमित मिले हैं। दम तोड़ने वाले संक्रमितों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं और उनकी उम्र 53 से 69 साल के बीच है। जिले में शुक्रवार को 44 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। नए केस सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2880 हो गई है।
शुक्रवार को सरूपगढ़ निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति, शहर के पुराना झज्जर रोड निवासी 69 साल की महिला, मकड़ानी निवासी 64 साल के व्यक्ति और नीमली निवासी 53 साल की महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। उनका प्रोटोकॉल के अनुसार दाह-संस्कार करवाया गया। सात मई की शाम तक जिले से कोरोना जांच के लिए 162963 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 2880 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 158305 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। शुक्रवार को 720 सैंपल लिए गए हैं। फिलहाल 1778 सैंपल की रिपोर्ट लंबित हैं। जिले में 2279 संक्रमित कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 537 अभी उपचाराधीन हैं। 127 संक्रमितआइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं जबकि 22443 लोग संक्रमितों के संपर्क में आ चुके हैं।
यहां मिले नए कोरोना संक्रमित
शुक्रवार को 35 महिलाओं समेत 117 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें शहर के 27, अचीना के नौ, इमलोटा के पांच, पालड़ी के छह, मिसरी के दो, झोझूखुर्द के पांच, झोझूकलां के दो, जयश्री के तीन, झिंझर के दो लोग शामिल हैं। पैंतावास, टोडी नगर, खेड़ी बूरा, रावलधी, समसपुर, भागेश्वरी, सांजरवास, मैहड़ा, झिंझर, घसोला, पांडवान, चांदवास, रावलधी, चिड़िया, रानीला, कितलाना अटेला नया, बिगोवा आदि में भी कोरोना संक्रमित केस शुक्रवार को सामने आए हैं।
शुक्रवार को चार संक्रमितों की मौत हुई है, जबकि 117 नए केस सामने आए हैं। जिले में 537 कोरोना एक्टिव केस हैं, जिनमें से 125 अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। लोगों से अपील है कि कोरोना गाइडलाइन और लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों में ही रहें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ