फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्रवृति के लिए 31 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। केंद्र सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दिव्यांग छात्रों को शिक्षा में सहारा देने के लिए विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाएं लागू की गईं हैं। इनमें प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी की छात्रवृत्तियां शामिल हैं। दिव्यांगजन सशक्तीकरण छात्रवृत्ति के लिए 31 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन प्रक्रिया नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल https://scholarships.gov.in पर शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त राहुल नरवाल ने बताया ये योजनाएं ऐसे दिव्यांग छात्रों के लिए हैं जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है। आवेदकों के पास सक्षम चिकित्सा प्राधिकारी की ओर से जारी दिव्यांगता प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। आवेदक के परिवार की वार्षिक आय भी निर्धारित सीमा से अधिक नहीं होनी चाहिए।

प्री मैट्रिक योजना में कक्षा 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाले छात्र शामिल हो सकते हैं, जबकि पोस्ट मैट्रिक योजना के तहत कक्षा 11वीं से मास्टर डिग्री या डिप्लोमा तक के छात्रों को आवेदन करने की अनुमति है। इस योजना के लिए आवेदक के अभिभावक या संरक्षक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

उच्च श्रेणी शिक्षा छात्रवृत्ति योजना में स्नातकोत्तर डिग्री या डिप्लोमा वाले छात्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनके अभिभावक/संरक्षक की वार्षिक आय आठ लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक और उच्च श्रेणी छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर है। इच्छुक छात्र एवं छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें