फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए 30 सितंबर तक करें आवेदन

Wed, 06 Aug 2025 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
- पात्र संस्थान और व्यक्तिगत दोनों श्रेणियों में कर सकते हैं आवेदन, 23 जनवरी को होगी पुरस्कार की घोषणा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। व्यक्तियों व संगठनों के अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा भाव को पहचानने व सम्मानित करने के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। उपायुक्त मुनीश शर्मा ने यह जानकारी दी।
उपायुक्त ने बताया कि पुरस्कार की घोषणा हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर की जाती है। पुरस्कार के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉरपोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक व अनुसंधान संस्थान आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थागत मामले में 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र जबकि व्यक्तिगत मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाणपत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में अधिक जानकारी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन के पोर्टल पर उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें