संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें भाग लेने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है। महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी गीता सहारण ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में गायन, रेडियो जिंगल, गीत, रैप और वीडियो बनाकर 29 जुलाई तक अपनी प्रविष्टियां अपने जिले के जिला कार्यक्रम अधिकारी को भेज दें। गीता सहारण ने बताया कि सभी प्रविष्टियां मौलिक और हरियाणवी भाषा में होनी चाहिए। प्रत्येक प्रविष्टि की अवधि एक मिनट होनी चाहिए। सभी प्रविष्टि स्पष्ट, उच्च गुणवत्ता वाली और थीम के अनुरूप हो। प्रत्येक प्रतिभागी प्रति श्रेणी एक प्रविष्टि जमा करवा सकता है।
बताया कि प्रविष्टि में अपना नाम, संपर्क जानकारी और जिला अवश्य शामिल करें। प्रतियोगिता में किसी भी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं। विशेष रूप से महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।