फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मेले में 32 युवाओं को मिला रोजगार

Sat, 27 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सांतौर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को आयोजित किया गया रोजगार मेला, 44 युवाओं ने निभाई सहभागिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सांतौर राजकीय औद्योगिक संस्थान में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 44 युवाओं ने सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान मुखिया कमल खजूरी ने की। उन्होंने बताया कि कंपनियों के प्रतिनिधियों ने 32 युवाओं का रोजगार के लिए चयन किया।
प्राचार्य ने बताया कि रोजगार मेला के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और उनके कौशल को बढ़ावा देना है। प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने और मार्गदर्शन देने में सुमित कुमार और उप अधीक्षक विकास मल्हान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कंपनी से आए प्रतिनिधियों को स्मृति चिह्न भेंट किया गया। अनुदेशक सुरेश और सतीश ने रोजगार मेले से संबंधित रिकॉर्ड इकट्ठा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल खजूरी ने बताया कि रोजगार मेला में पिंग इंजीनियरिंग, अशोक लीलैंड, फॉर्मर सीवी, ब्रेक्स इंडिया, मुशाशी इंडिया, हार्लिक्स ग्लोबल, संधार ग्रुप आदि कंपनियों के प्रतिनिधि युवाओं के साक्षात्कार लेने पहुंचे। इंस्ट्रक्टर राकेश ने प्रतिभागियों के पंजीकरण की प्रक्रिया संभाली और इंस्ट्रक्टर सुमित के साथ मिलकर साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग लिया।
इस दौरान योगेश, किरणबाला, मुकेश, सतीश, रविंद्र, जगदीप, धर्मेंद्र, जयवीर और इजराइल खान भी मौजूद रहे।
फोटो 19
सांतौर राजकीय आईटीआई में युवाओं का साक्षात्कार लेते कंपनियों के प्रतिनिधि। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें