फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: स्नातकोत्तर में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, 21 तक होंगे पंजीकरण

Thu, 13 Aug 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले के चार सरकारी व एडेड कॉलेजों में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने पीजी दाखिला प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 21 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

पहले आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त से शुरू हो चुकी है और बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोर्टल पर पंजीकरण कर रहे हैं। आवेदन की तिथि बढ़ने से उन विद्यार्थियों को भी मौका मिलेगा जो किसी कारणवश समय पर आवेदन नहीं कर पाए थे।
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी संशोधित प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन करने के बाद विद्यार्थी 22 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र में ओटीपी आधारित एडिट (सुधार) कर सकेंगे।
विज्ञापन

इससे यदि किसी अभ्यर्थी से आवेदन के दौरान कोई त्रुटि हो गई है तो वह निर्धारित अवधि में उसे ठीक कर सकेगा। विभाग ने विद्यार्थियों को सलाह दी है कि आवेदन पत्र भरने के बाद सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच अवश्य करें।
इसके बाद संबंधित कॉलेज 23 अगस्त तक विद्यार्थियों के ऑनलाइन आवेदन का सत्यापन (वेरिफिकेशन) करेंगे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उसी दिन पहली प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी।
सूची के बाद विद्यार्थी अपने नाम और दस्तावेजों की स्थिति की जांच कर सकेंगे। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो निर्धारित नियमों के अनुसार उसका समाधान कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें