फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आवेदकों के पास आईटीआई ट्रेड बदलने का आज अंतिम मौका, 9 को लगेगी दूसरी मेरिट सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/झोझूकलां। जिले के सभी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में 6 जुलाई तक ट्रेड बदलने की प्रक्रिया जारी रहेगी। इस दौरान आवेदक को अपनी पहली भरी हुई ट्रेड में कोई आपत्ति है, तो वह संबंधित संस्थान में जाकर ट्रेड बदल सकता है। सभी संस्थाना में यह प्रक्रिया निशुल्क की जा रही है। वहीं, 9 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि पहली मेरिट सूची में शामिल आवेदकों के पास दाखिला सुनिश्चित करने के लिए 3 जुलाई तक का समय था, जो बीत चुका है। अब 9 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। लेकिन इससे पहले आवेदकों को ट्रेड बदलाव का मौका दिया गया है, जिसका लाभ आवेदक उठा सकते हैं। रावलधी स्थित जिला नोडल आईटीआई के इंचार्ज श्रीनिवास ने बताया कि पहली मेरिट सूची में संस्थान की 316 सीटें आवंटित हुईं थी। लेकिन इस सूची में दाखिला संख्या कम रही है। 19 ट्रेडों में केवल 109 आवेदकों ने दाखिला लिया है। सबसे अधिक दाखिले इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में हुए, जबकि स्टेनो हिंदी व रेफ्रिजरेटर व एसी मैकेनिक ट्रेड में दाखिल संख्या एक-एक रही है। संस्थान में 207 सीटों को रिक्त घोषित किया गया। इसी के साथ संस्थान में दाखिला प्रतिशत 34.5 फीसदी रही। वहीं महिला आईटीआई में 31 सीटों पर 14 छात्राओं ने दाखिले लिए हैं। संस्थान इंचार्ज अशोक कुमार ने बताया कि पांच ट्रेडों में से कोपा में 9, ब्यूटी पार्लर में 4 और कटाई -सिलाई ट्रेड में एक छात्रा ने दाखिला लिया।
विज्ञापन



जिले की सबसे बड़ी रावलधी आईटीआई में ये दाखिला प्रक्रिया की मौजूदा स्थिति
ट्रेड का नाम - कुल सीटें - अलॉट हुई सीटें- दाखिला संख्या

कोपा ( एससीवीटी) - 24 - 11-3
कोपा - 48 - 38- 10
ड्रेस मेकिंग - 20 - 10-1
इलेक्ट्रिशियन - 40 - 34-20

फिटर - 40 - 23-11
टर्नर - 40 - 19-7

वेल्डर - 40 - 24-2
कारपेंटर - 48 - 11-1
प्लंबर - 48 - 27-6
ड्राफ्टमैन सिविल - 24 - 12-3
मैकेनिक डीजल - 24 - 11-3
पेंटर सामान्य - 20 - 8
मोटर मैकेनिकल व्हीकल - 24 - 11-2
मैकेनिक इलेक्ट्रॉनिक्स - 24 - 17

मैकेनिक रेफ्रिजरेटर व एसी - 24 - 10-1
मैकेनिक डीजल ड्यूल मोड - 24 - 12-3
मोटर मैकेनिकल व्हीकल ड्यूल मोड - 24 - 15-1
स्टेनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट अंग्रेजी - 24 - 18-4
स्टैनो एंड सेक्रेटरी असिस्टेंट हिंदी ( एससीवीटी)- 24 - 8-1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें