फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अंशिका ने बॉक्सिंग स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Wed, 22 Apr 2026 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ बॉक्सर अंशिका सहारन। - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। श्योनाथ नंबरदार बॉक्सिंग अकादमी की मुक्केबाज अंशिका सहारन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूथ नेशनल वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 75 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में केरल की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर यह उपलब्धि हासिल की।
विज्ञापन

डॉन बॉस्को यूनिवर्सिटी गुवाहाटी में 13 से 19 अप्रैल तक आयोजित आठवीं यूथ महिला राष्ट्रीय अंडर-19 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंशिका का प्रदर्शन शुरू से ही शानदार रहा। पहले मुकाबले में उन्होंने आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
इसके बाद क्वार्टर फाइनल में उत्तराखंड की माही को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में अंशिका ने दिल्ली की प्रियांशी को पहले ही राउंड में आरएससी के जरिये नॉकआउट कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में भी अंशिका ने दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए केरल की खिलाड़ी को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर कोच कप्तान सिंह सांगवान ने कहा कि अंशिका की इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ेगा। अकादमी संचालक मीर सिंह नंबरदार एवं सचिव मनोज मंदौला ने अंशिका की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें