फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंपी वायरस से एक और गाय की मौत, 305 हो चुकी ठीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी । जिले में बुुधवार को लंपी वायरस से एक और गाय की मौत हो गई जबकि संक्रमण के नौ नए केस सामने आए हैं। इसके अलावा नौ गाय स्वस्थ भी हुई हैं। अब तक जिले में 663 गाय संक्रमित हो चुकी हैं जिनमें से 305 गाय ठीक हो चुकी हैं। दूसरी ओर पशुपालन विभाग की ओर से सभी गायों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. जसवंत जून ने बताया कि बुधवार को एक गाय की इस बीमारी से मौत हुई है। अब तक जिला में कुल 75 गायों की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि इस एक गाय की मौत बाढड़ा में हुई है। इस समय बीमारी पर नियंत्रण बना हुआ है। नए केसों की संख्या कम होने लगी है। उन्होंने बताया कि सभी 38 हजार 400 गायों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। गोशालाओं की विशेष रूप से निगरानी रखी जा रही है। गोशालाओं में स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें