दादरी के रोज गार्डन में अनुसूचित अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की कार्यकारिणी के मनोनीत पदाध
- दादरी रोज गार्डन में रविवार को आयोजित की गई अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। रोज गार्डन में बौंदकलां व दादरी ब्लॉक की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान ज्योति मोरवाल ने की। बैठक में दोनों ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बौंदकलां ब्लॉक का प्रधान अनिल मोरवाल को मनोनीत किया गया है।
जगदीश को सचिव व वेदपाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उपप्रधान मास्टर गिरवर सिंह व सह सचिव मास्टर आसाराम को मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार दादरी कार्यकारिणी का प्रधान रजनीश पीटीआई को बनाया गया है। कोषाध्यक्ष मास्टर सुनील कुमार व सचिव मास्टर नसीब कुमार को बनाया गया है। मास्टर जगदीश को मनोनीत किया गया है।
पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव वीरेंद्र सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राम अवतार पूनिया मौजूद रहे। इस इस अवसर पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य अरुण भोरिया, मास्टर सुरेंद्र रानीला, मुकेश कुमार, प्रवक्ता सुरेश कुमार, मास्टर राजेश कुमार, प्रवक्ता प्रवीण कुमार, मास्टर जयप्रकाश, आशा राम, प्रवक्ता नरेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।