फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बारिश से बर्बाद फसलों की सुध ले सरकार

Fri, 05 Sep 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा अनाज मंडी में धरनास्थल पर नारेबाजी करते किसान। संवाद
विज्ञापन
बाढड़ा। बारिश से प्रभावित फसलों की सुध न लेने पर संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसान नेता दीपचंद ने कहा कि किसानों के साथ आज बुरे दौर में सरकार दूरी बनाए हुए है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर अनाज मंडी में फसलों के नुकसान की भरपाई की मांग के लिए किसानों ने 49 वें दिन भी धरना दिया। किसानों को संबोधित करते हुए किसान सभा अध्यक्ष मास्टर रघबीर श्योराण ने कहा कि किसान आंदोलन करने पर मजबूर हैं। किसान देश का अन्नदाता है। सरकार को किसानों की मांगों पर विचार करना चाहिए। इस मौके पूर्व प्राचार्य हवा सिंह, किसान नेता ब्रह्मपाल बाढड़ा, भूप सिंह दलाल धारणी, धन सिंह, नसीब कारीमोद, जयसिंह हंसावास, हवा सिंह मौजूद रहे।
बारिश से प्रभावित फसलों के लिए मांगा मुआवजा : इनेलो के प्रदेश महासचिव विजय पंचगावां ने वीरवार को बारिश से प्रभावित फसलों का जायजा लिया। उन्होंने सरकार से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण बाजरा, कपास व अन्य फसलें नष्ट हो चुकी हैं। लगातार बरसात से चारे की भी कमी हो गई है। किसानों पर पहले से ही कर्ज का बोझ है ऐसे में उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब होती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रामअवतार बाढड़ा, बीसी सैल उपाध्यक्ष बंसी सैन, प्रेस प्रवक्ता राकेश हड़ोदी, सुकेंदर मोद, मास्टर सतपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें