फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़िया में लगाया एनीमिया कैंप, बलाली में निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे पोषण अभियान का उद्देश्य जिले की महिलाओं, किशोरियों और शिशुओं की सेहत को निरोग और बलवान बनाना है। इस अभियान के दौरान सोमवार को विभिन्न गांवों में योग शिविर, जनचेतना यात्रा व स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया गया। दादरी की जिला कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में यह पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसके दौरान सोमवार को गांव चिड़िया में एनीमिया कैंप लगाया गया। गांव बलाली में महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जनचेतना यात्रा निकाली गई। दादरी शहर के रोजगार्डन व गांव कलियाणा में योग शिविर लगाया गया। उन्होंने कहा कि जिला के गांव झोझू, बौंद, हड़ौदी, छपार आदि में भी इसी प्रकार की गतिविधियां चलाई जा रही हैं। जिनमें आयुष व स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक, आशा वर्कर, एएनएम, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ पूरा सहयोग दे रहा है। महिलाओं को आयरन, कैल्श्यिम, आईएफए आदि की टेबलेट खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण ने बताया कि शिशुओं को पूरा समय मां का दूध मिले, इसके लिए धात्री माताओं को मां के दूध के फायदे के बारे में बताया जाता है। इसके अलावा आंगनबाडी केंद्रों में रेसिपी प्रतियोगिता, साइकिल रैली, चित्रकला प्रतियोगिता व भाषण स्पर्धा आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें