फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 67,228 किसानों के बैंक खातों में पहुंची 13.44 करोड़ की राशि

Wed, 19 Jun 2024 05:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
 चरखी दादरी का कृषि विभाग कार्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मंगलवार को जिला में 67,228 किसानों के बैंक खातों में 13.44 करोड़ रुपये से अधिक की राशि डाली गई। प्रधानमंत्री ने शपथ लेते ही सम्मान निधि की इस किस्त के स्वीकृति आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। मंगलवार को यह किस्त जारी कर दी गई।
विज्ञापन

जिला में 67,000 से ज्यादा किसान हैं जो पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। यह योजना 2019 में शुरू की गई थी। आयकरदाता किसानों के नाम इस योजना से काटे जा चुके हैं। दंपती किसान को भी यह सुविधा नहीं दी जाती है। दंपती में से एक का नाम सूची से काटा जा चुका है। जिला में दंपती मामलों की संख्या 427 थी। ये मामले ई-केवाईसी से पकड़ में आए थे। इसी प्रकार आयकर जमा करवाने वाले किसानों की संख्या 1,111 थी, इनके नाम भी इस सूची से नाम काटे जा चुके हैं।
प्रधानमंत्री ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान वर्ष 2019 में किसान सम्मान योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत किसान को साल में छह हजार रुपये सम्मान राशि दी जाती है। यह राशि साल में तीन किस्तों में दी जाती है। इस योजना के तहत उन किसानों से आवेदन मांगे गए थे जो प्रति माह 10,000 रुपये सरकारी वेतन या पेंशन नहीं ले रहा हो इसके लिए जमीन की अधिकतम सीमा को खत्म कर दिया गया था। मंगलवार को सरकार की ओर से इसके लिए 17वीं किस्त जारी की गई है। सरकार ने सभी लाभार्थियों की ई-केवाईसी भी करवा दी है।
विज्ञापन


जिला में 67,000 से अधिक लाभार्थी हैं। सरकार की यह अच्छी योजना है। किसान को खरीफ और रबी सीजन में खाद-बीज आदि की खरीद के लिए यह राशि दी जाती है। - डॉ. चंद्रभान श्योराण, कृषि विशेषज्ञ, चरखी दादरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें