फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जिले के 54,721 किसानों के खातों में आई पीएम किसान सम्मान निधि की 10.94 करोड़ रुपये की राशि

विज्ञापन
दादरी के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद धर्मवीर सिंह।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत बुधवार को दादरी के लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइव आकर संबोधित किया।
विज्ञापन

सांसद धर्मबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पीएम-किसान सेवाएं किसानों के लिए सरकार की ओर से अनूठी सेवा शुरू की गई है। इस योजना के तहत, पात्र भूमिधारक छोटे और सीमांत किसानों (एसएमएफ) के परिवारों के आधार कार्ड से जुड़े बैंक खातों में प्रत्येक चार महीने में 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये प्रति वर्ष का सीधा भुगतान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना था कि किसानों को खाद बीज के लिए साहूकारों से ऋण ना लेना पड़े। इसलिए उन्होंने किसानों के सम्मान के लिए किसान निधि योजना की शुरुआत की थी। जिससे किसानों के खाते में सीधा पैसा डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 80 करोड़ नागरिकों को सस्ता अनाज दे रहे हैं। उनकी सोच है कि कोई भी नागरिक भूख ना रहे।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय कार्यक्रम पलवल जिले में आयोजित किया गया, जिसका सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शिरकत की। कार्यक्रम में उपायुक्त डाॅ. मुनीश नागपाल ने बताया कि जिले के 54,721 किसानों के खातों में करोड़ों रुपये की राशि डाली गई है। पीएम-किसान एक सरकारी योजना है जो पूरे भारत में छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है। इस पहल के तहत, पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में सालाना 6,000 रुपये सीधे उनके बैंक खातों में मिलते हैं। 21वीं किस्त के तौर पर जिले के किसानों के खातों में 10 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि आई है। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, एसडीएम योगेश सैनी, सीटीएम प्रीति रावत, भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील इंजीनियर एवं क्षेत्र के किसान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें