फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: शंघाई से मंगाई 80 स्लाइस की सीटी स्कैन मशीन, सटीक और जल्दी मिलेगी रिपोर्ट

विज्ञापन
दादरी के नागरिक अस्पताल में रखी सीटी स्कैन मशीन। संवाद
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मरीजों को अगले माह से आधुनिक सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी। ढाई करोड़ रुपये की लागत से शंघाई (चीन) मंगवाई गई आधुनिक मशीन 80 स्लाइस की होगी। इसके परिणाम सटीक होंगे और रिपोर्ट भी जल्दी मिलेगी। जिला मुख्यालय पर स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले लंबे समय से सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने का इंतजार कर रहे मरीजों को आठ दिसंबर के बाद से यह सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप, पीपीपी मोड़ के तहत नागरिक अस्पताल में यह सुविधा शुरू की जा रही है। विभाग की ओर से हायर की गई सोनीपत की एजेंसी ने मशीन लगाने के लिए आधारभूत ढांचा भी तैयार कर करवा लिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि रोहतक पीजीआई में 120 स्लाइस और हिसार में 80 स्लाइस की मशीन लगी हुई है। भिवानी के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की 16 स्लाइस की मशीन लगी है।

अस्पताल में मशीन व उसमें लगने वाले सभी उपकरण भी पहुंच गए है। मशीन लगाने के लिए आधारभूत ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। अगले सप्ताह मशीन को शिफ्ट कर दिया जाएगा। उसके बाद कुछ समय के लिए मशीन के परिणामों की जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन




इन अस्पतालों में लगी है इतने स्लाइस की मशीन

भिवानी के नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन की 16 स्लाइस की मशीन लगी हुई है। रोहतक पीजीआई में 120 स्लाइस और हिसार में भी 80 स्लाइस की मशीन लगी हुई है।



सीटी स्कैनर स्लाइस की अधिक संख्या के लाभ

शरीर के आंतरिक अंगों और ऊतकों की अधिक विस्तृत और स्पष्ट छवियां।

समय बचाता है और आपके स्कैन समय को कम करता है

हृदय के भीतर की जटिलताओं, स्ट्रोक या ट्यूमर जैसी स्थितियों का अधिक सटीक रूप से निदान करने में मदद करती है।

आपातकालीन कक्षों और गंभीर देखभाल वातावरण के लिए उत्कृष्ट विकल्प।



इन श्रेणी के लोगों को मिलेगी निशुल्क सुविधा

नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले बीपीएल परिवार, एक लाख रुपये से कम आय वाले लोग, सरकारी कर्मचारी, आयुष्मान कार्ड धारक, अनुसूचित वर्ग के लोगों को निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा मिलेगी। इन श्रेणियों से अन्य मरीजों को बाजार से कम दाम पर सीटी स्कैन की सुविधा मिल सकेगी।

भिवानी या रोहतक के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर

दादरी के नागरिक अस्पताल में हर रोज हडि्डयों से संबंधित रोगों से पीड़ित करीब 200 मरीज आते हैं। ज्यादा परेशानी वाले मरीजों के सही रोग का पता लगाने के लिए कई बार चिकित्सकों की ओर से सीटी स्कैन का परामर्श दिया जाता है। ऐसे में मरीजों को सीटी स्कैन करवाने के लिए भिवानी या रोहतक जाना पड़ता है। अन्यथा उन्हें अधिक रुपये खर्च कर निजी केंद्रों पर जाना पड़ता है। यह सुविधा शुरू होने के बाद मरीजों को भिवानी या रोहतक नहीं जाना पड़ेगा और न ही निजी केंद्रों पर अधिक रुपये खर्च करने पड़ेंगे।

::::::



अस्पताल में शंघाई से सीटी स्कैन मशीन मंगवाई गई है। इसे इंस्टॉल करने में करीब दो सप्ताह का समय लगेगा। उम्मीद है कि अगले माह तक यह सुविधा मरीजों के लिए शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. आशीष मान, डिप्टी सिविल सर्जन, चरखी दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें