फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चिकित्सकों की हड़ताल के बीच 600 मरीजों का किया इलाज, सिविल सर्जन ने किया सिजेरियन ऑपरेशन

Thu, 11 Dec 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
इमरजेंसी के मरीज का उपचार करते चिकित्सक।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सकों ने तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी रखी। बुधवार को नागरिक अस्पताल में 600 मरीजों का इलाज किया गया। सिविल सर्जन डॉ. नरेश कुमार ने भी एक ऑपरेशन किया। कई मरीजों को इलाज न मिलने के कारण उन्हें रेफर किया गया।
विज्ञापन

वहीं हड़ताल के चलते सामान्य दिनों की अपेक्षा कम मरीज उपचार करवाने के लिए पहुंचे। ओपीडी में जो मरीज पहुंचे, उनका रोग विशेष के विशेषज्ञ चिकित्सकों के बजाय एएमओ, सीएचओ ने उपचार किया।

सामान्य से कम रही ओपीडी
नागरिक अस्पताल में सामान्य तौर पर ओपीड़ी 800 से 900 तक पहुंच जाती है, लेकिन बुधवार को केवल 600 ओपीडी ही हुई। दादरी के नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में हर रोज केवल हड्डी रोग विभाग में 150 से 200 तक ओपीडी होती हैं। इनके अलावा नेत्र रोग विभाग में 100-150 तक और महिला रोग विभाग में भी 150-200 तक ओपीडी होती हैं। बुधवार को हड्डियों से जुड़ी ओपीडी कम रही।
विज्ञापन


सिविल सर्जन ने किया ऑपरेशन
चिकित्सकों की हड़ताल के चलते सिविल सर्जन भी मैदान में उतर चुके हैं, वह स्वयं व्यवस्था संभालने के साथ-साथ खुद ऑपरेशन भी कर रहे हैं। बुधवार को सिविल सर्जन नरेश कुमार ने एक सिजेरियन ऑपरेशन किया। इसके अलावा उन्होंने अन्य मरीजों की ओपीडी भी देखी।

ये चिकित्सक संभाल रहे कमान
चिकित्सकों की हड़ताल को बेअसर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से तीसरे दिन भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। इससे ओपीडी में आने वाले सामान्य रोगों से पीड़ित मरीजों को अधिक परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा। विभाग की ओर से एनएचएम के तहत कार्यरत 12 चिकित्सक, आयुष विभाग से 10 चिकित्सक, चार कंसल्टेंट इनमें एक गुरुग्राम व एक रोहतक से, 34 कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम आदि में तैनात किए गए थे। 15 जूनियर रेजिडेंट स्टूडेंट और 6 सीनियर रेजिडेंट स्टूडेंट भी तैनात रहे। अस्पताल में एक्स-रे, आपातकालीन वार्ड, लैब आदि में सेवाएं सुचारू रहीं।



वर्सन :
नागरिक अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पहले की तरह सभी स्वास्थ्य सेवाएं चालू रही। अस्पताल में आने वाले मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए है।
विज्ञापन


- डॉ. नरेश कुमार, सिविल सर्जन, दादरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें