फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में देखने को मिलेंगे हैरतअंगेज करतब और ऊंट का नृत्य

Sat, 11 Mar 2023 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव घसोला जाने वाले मार्ग पर 20 एकड़ मैदान में शनिवार से तीन दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी का आगाज होगा। इस प्रदर्शनी में 1600 से अधिक पशुपालक शामिल होंगे। इसमें ऊंट के नृत्य समेत पशुओं के हैरतअंगेज करतब देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी में उम्दा नस्ल के घोड़े, झोटे, बैल, गाय और भैंस देखने को मिलेंगे। प्रदर्शनी के लिए शुक्रवार से पशुपालक अपने पशुओं के साथ पहुंचना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

प्रदर्शनी स्थल पर पशुओं के बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बाकायदा पशुपालन विभाग द्वारा रैंप तैयार किया गया है। जिस पर तीन दिनों तक उत्तम नस्ल के पशुओं का कैटवॉक होगा। किसानों और पशुपालकों की सुविधा के लिए प्रशासन और मेजबान विभाग द्वारा प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। हरियाणा कृषि प्रधान प्रदेश होने के कारण यहां का किसान पशुपालन भी बड़े चाव से करते हैं। किसानों को पशुओं की कई नस्लों से अवगत कराने के लिए यह प्रदर्शनी अपने आप में महत्वपूर्ण है।
कंट्रोल टावर से होगी राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की मॉनीटरिंग निर्माणाधीन लघु सचिवालय के समीप पशुधन विकास को समर्पित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम की नियमित रूप से मॉनीटरिंग के लिए स्थल के मध्य कंट्रोल टावर स्थापित किया गया है। इस पर प्रदर्शनी से जुड़े हर पहलू और गतिविधियों की जानकारी उपलब्ध रहेगी। कंट्रोल टावर स्थापित करने का मुख्य मकसद है कि राज्य के कोने कोने से आए किसानों और पशुपालकों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान हो सके। इसके साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। जिसके माध्यम से पशुधन प्रदर्शनी से जुड़ी तमाम जानकारी साझा होंगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य पंडाल, प्रदर्शनी हाॅल और तीन रिंग तैयार
राज्य स्तरीय कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे जिला दादरी में कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए मुख्य पंडाल बनाया गया है। दो प्रदर्शनी हाल भी तैयार किए गए हैं। इन हाॅल में प्रगतिशील किसानों द्वारा अपने उत्पादों से संबंधित स्टाॅल लगाए जाएंगे। पशुधन प्रदर्शनी में विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तीन रिंग बनाए गए हैं।
- 10 हजार से ज्यादा लोगों के बैठने का प्रबंध
कार्यक्रम में मुख्य पंडाल में जहां दादरी जिला के किसानों के लिए सबसे पहली पंक्ति में बैठने की व्यवस्था की गई है तो वहीं बाकी सभी जिलों के लिए वर्णमाला अनुरूप व्यवस्था की गई है। प्रत्येक किसान और पशु पालक इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, इसके लिए दस हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें