संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। गांव जीतपुरा निवासी कबड्डी खिलाड़ी अमरजीत ने प्रो कबड्डी लीग में अपनी जगह बनाई है। अमरजीत यू मुंबा की टीम में खेलेंगे। खिलाड़ी की नौ लाख रुपये की बोली लगी है।
अमरजीत ने भेसवाल कलां स्थित बीके एकेडमी में कोच भूपेंद्र मालिक की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रो कबड्डी खिलाड़ी अमरजीत ने बताया कि 25 जून से अहमदाबाद में टीम का प्रशिक्षण शिविर आयोजित होगा। प्रो कबड्डी लीग का आयोजन अगस्त महीने में संभावित है।
22 वर्षीय अमरजीत ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाई है। वर्तमान में अमरजीत राजस्थान के कोटा से बीए की पढ़ाई कर रहे हैं। यह सफलता केवल अमरजीत के परिवार ही नहीं, बल्कि, पूरे समाज और जिले के लिए गौरव की बात है। अमरजीत की इस उपलब्धि पर जजपा हलका अध्यक्ष विजय श्योराण, महिपाल सिंह, पूर्व सरपंच अनिल गहलावत, पूर्व सरपंच बलवान सिंह, पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र सिंह, कबड्डी खिलाड़ी संजय फौजी, कबड्डी कोच कर्मवीर सिंह ने बधाई दी है।