फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: साउथ एशियन ट्रायथलॉन चैंपियनशिप के लिए अमन चहार व हीना फोगाट का चयन

Mon, 14 Apr 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्पर्धा में पदक जीतने के बाद खिलाड़ी अमन व हीना। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर निवासी खिलाड़ी अमन चहार व हीना फोगाट का साउथ एशियन ट्रायथलॉन चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। अब दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अमन चहार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर काफी स्पर्धाएं जीत चुके हैं। वहीं, हीना फोगाट भी राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी हैं। दोनों का चयन अब उनकी राष्ट्रीय स्पर्धाओं के आधार पर किया गया है। दोनों खिलाड़ी पैंतावास कलां स्थित रानी लक्ष्मीबाई अकादमी में कोच चंद्रप्रकाश के पास खेल अभ्यास करते हैं। कोच ने बताया कि 25 व 26 को नेपाल के पोखरा में साउथ एशियन ओपन ट्रायथलॉन चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें एशिया के विभिन्न देशों से खिलाड़ी शिरकत करेंगे और अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ी बिना किसी विशेष प्रशिक्षण के राष्ट्रीय स्तर तक प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर आए हैं और इसी माह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल की छाप छोड़ेंगे। खिलाड़ियों के चयन पर गांव के शनि मंदिर में सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसमें सरपंच सोनी, विक्रम, दुष्यंत कलकल, भारत समेत दादरी विधायक सुनील सांगवान व सांसद धर्मबीर सिंह ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें