फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 20 गांवों की गर्भवतियों को नहीं आना होगा दादरी, बाढड़ा में होगा निशुल्क अल्ट्रासाउंड

Mon, 19 May 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बाढड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी/बाढड़ा। उपमंडल के करीब 20 गांवों की गर्भवती महिलाओं को बाढड़ा में ही निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा देने की तैयारी है। इसके लिए जिला मुख्यालय की तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग बाढड़ा उपमंडल में भी निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र से करार करेगा। इसके तहत प्रति अल्ट्रासाउंड केंद्र को भुगतान किया जाएगा। जल्द ही यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है।
दादरी नागरिक अस्पताल में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा नहीं है। यह सेवा पिछले करीब 5 साल से बंद है। विभाग ने जिला मुख्यालय के चार निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों से समझौता किया है। प्रति अल्ट्रासाउंड विभाग उन्हें करीब 335 रुपये का भुगतान करता है।
विज्ञापन

इससे पहले गर्भवती महिला को निशुल्क अल्ट्रासाउंड कराने के लिए नागरिक अस्पताल से पर्ची बनवानी पड़ती है। अब इसी तर्ज पर बाढड़ा उपमंडल में यह सुविधा शुरू करने की योजना है। यहां जिले का 5वां निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र हायर किया जाएगा।
दरअसल, बाढड़ा और हड़ौदी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत गोपी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से करीब 20 गांव जुड़े हैं। इन गांवों की गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड सुविधा का लाभ लेने के लिए दादरी आने-जाने में करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

गर्भवती महिला के तीन अल्ट्रासाउंड होते हैं। इनमें से कोई भी एक वह सरकारी अस्पताल के जरिये निशुल्क करवा सकती है। इसका चार्ज स्वास्थ्य विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। वहीं, जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मानें तो बाढड़ा में भी जल्द ही यह सेवा शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद गर्भवती महिलाओं को परेशानियां नहीं झेलनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें