फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: पत्नी और बेटे पर लगाया हमला करने का आरोप

Wed, 11 Sep 2024 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव पैंतावास निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। गांव पैंतावास निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बेटे पर हमला करने का आरोप लगाया है। घायल शख्स के बयान पर सदर थाना पुलिस ने मां-बेटे पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में घायल प्रदीप कुमार ने बताया कि वे दो भाई हैं। उसकी शादी अलवर निवासी सुमन से हुई थी और उसके एक बेटा व बेटी हैं। करीब दो साल से उसका अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। 7 सितंबर को रात 11 बजे वह प्लॉट पर जा रहा था। उसी दौरान गली में उसकी पत्नी सुमन कुल्हाड़ी लिए व बेटा रमन लोहे का पाइप लिए खड़े थे। जब वह जाने लगा तो दोनों ने रास्ता रोक लिया और उस पर वार करने लगे। बाद में उसने शोर मचाया तो बड़े भाई भजनलाल ने उसका बचाव किया।
विज्ञापन

बाद में उसे धमकी देकर पत्नी व बेटा वहां से चले गए। व्यक्ति के घायल होने पर उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, बाद में उसे पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें