फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे डी-ग्रुप भर्ती के नाम पर छह लाख ठगने का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे डी-ग्रुप भर्ती के नाम पर 6 लाख ठगने का आरोप, केस दर्ज
विज्ञापन

काकड़ोली सरदार निवासी व्यक्ति की शिकायत के आधार पर बाढड़ा थाना पुलिस ने शुरू की जांच
बाढड़ा (चरखी दादरी)। रेलवे में डी ग्रुप की नौकरी लगवाने का झांसा देकर व्यक्ति से लाखों रुपये ऐंठने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव काकड़ोली सरदारा निवासी रमेश चावला ने बताया कि फरवरी 2019 में आरोपी ने उसके दो लड़कों को रेलवे डी ग्रुप में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। दोनों लड़कों को सात-सात लाख रुपये में नौकरी लगवाने पर सहमति बनी थी। इसके बाद रमेश कुमार ने आरोपी को छह लाख रुपये दे दिए। बाकी राशि नौकरी ज्वाइन करने के दौरान देने की बात कही गई। आरोपी ने इन दोनों युवकों का नौकरी में चयन नहीं करवाया। बाद में आरोपी ने एक साल के अंतराल में दो लाख 10 हजार रुपये रमेश को वापस लौटा दिए। अब शेष राशि लौटाने पर आरोपी आनाकानी कर रहा है। रमेश कुमार का पुलिस शिकायत में आरोप है कि आरोपी से पैसे मांगने पर वह जान से मारने की धमकी देता है। शिकायतकर्ता रमेश ने इसे लेकर 12 अक्टूबर 2021 को बाढड़ा पुलिस थाना में शिकायत दी थी, अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें