फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: हीरोज यूनिटेड एफसी को हराकर अलखपुरा एफसी ने जीता फुटबाल मैच

Fri, 19 Apr 2024 03:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा फुटबाल एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को चरखी गांव में हरियाणा यूथ लीग अंडर-13 आयुवर्ग के मुकाबले करवाए गए। चरखी फुटबाल क्लब के उपसचिव अशोक कुमार ने बताया कि इस आयुवर्ग में अलखपुरा एफसी ने जीत हासिल की। उन्होंने बताया कि मैच में दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अशोक ने बताया कि वीरवार को अलखपुरा एफसी की भिंड़त हीरोज यूनिटेड एफसी से हुई। अंत में अलखपुरा एफसी ने जीत हासिल की। यह मैच भी काफी रोमांचकारी रहा और स्थानीय प्रशंसकों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर फुटबाल प्रशिक्षक पूजा, विश्वजीत चौधरी, जयभगवान, हांडा, कुलदीप, संजय, सुनील, बिजेंद्र, राजा आदि मौजूद रहे।


खिलाड़ियों को मतदान के लिए प्रेरित किया

चरखी दादरी। स्वीप टीम ने वीरवार को बाढड़ा क्षेत्र की खेल अकादमियों में जाकर 18 वर्ष की आयु के युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और निर्भीक होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


स्वीप के सदस्य हरपाल आर्य, सुंदरपाल फौगाट और रविंद्र जाखड़ ने धूप सिंह वॉलीबाल अकादमी चांदवास और बाइब्रेंट कबड्डी अकादमी हंसावास में खिलाड़ियों से संपर्क किया। कहा कि युवाओं के कंधे पर देश का भविष्य है। इसलिए वे जाति, धर्म एवं संप्रदाय से ऊपर उठकर देशहित में मतदान करें। उन्होंने बताया गया कि 26 अप्रैल तक नए वोट के लिए पंजीकरण करवाया जा सकता है। इसके लिए वोटर हेल्पलाइन एप की भी मदद ली जा सकती है।
इससे पूर्व टीम ने गांव किष्कंधा के ग्रामीणों को बताया कि दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता को ऐच्छिक रूप से घर से वोट डालने की सुविधा प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर कोच प्रदीप कुमार, कोच रविंद्र, कृष्ण कोच, सरपंच प्रतिनिधि रविंद्र कुमार, तेजबीर आर्य, होशियार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें